वायरल वीडियो पर IRCTC को नोटिस

नवभारतटाइम्स.कॉम

एफएसएसएआई ने आईआरसीटीसी को नोटिस भेजा है। एक वायरल वीडियो में ट्रेन के शौचालय में बर्तन धोए जा रहे थे। एफएसएसएआई ने इसे भोजन दूषित होने की आशंका से आपत्तिजनक बताया है। आईआरसीटीसी से इस मामले पर तुरंत जवाब मांगा गया है। यह घटना ट्रेन नंबर 12223 के एक डिब्बे में हुई थी।

irctc noticed utensils being washed in train toilet fssai seeks accountability

भाषा, नई दिल्ली: खाद्य नियामक FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण) ने एक वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ( IRCTC ) को नोटिस जारी किया है। इस वीडियो में ट्रेन नंबर 12223 के एक डिब्बे के शौचालय में बर्तन धोए जाते हुए दिखाया गया है। प्राधिकरण ने इस हरकत को (यदि यह सही है) आपत्तिजनक करार दिया है, क्योंकि इससे भोजन दूषित हो सकता है। इस मामले पर IRCTC से जल्द से जल्द जवाब मांगा गया है।