ईंधन की महंगाई से चिंता: टाटा मोटर्स

नवभारतटाइम्स.कॉम

टाटा मोटर्स पैसेंजर वीइकल्स के एमडी और सीईओ शैलेश चंद्रा ने ईंधन की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से बाजार पर असर पड़ेगा। फिलहाल 2026-27 के लिए गाड़ियों की बिक्री के अनुमान को बदलना जल्दबाजी होगी। ऑटो इंडस्ट्री के लिए ईंधन के बढ़ते दाम एक बड़ी चिंता का विषय हैं।

tata motors concerned about fuel inflation monitoring sales forecast

पीटीआई, नई दिल्ली: टाटा मोटर्स पैसेंजर वीइकल्स (TMPV) के एमडी और सीईओ शैलेश चंद्रा ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से बाजार पर होने वाले असर पर बारीकी से नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में 10 फीसदी की ग्रोथ के अनुमान को बदलना जल्दबाजी होगी। शैलेश चंद्रा ने कहा कि ईंधन के बढ़ते दाम ऑटो इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी चिंता हैं। पिछले 10 दिनों में ही कीमतें चार बार बढ़ चुकी हैं।