101 दिन पहले आई बोर्ड एग्ज़ाम की डेटशीट

नवभारतटाइम्स.कॉम•
cbse board exam 2027 10th and 12th datesheet released exams to begin from february 16
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं क्लास के बोर्ड एग्जामिनेशन के लिए अपनी फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। 16 फरवरी 2027 से दोनों क्लासों के एग्जाम शुरू होंगे। 10वीं के एग्जाम 9 मार्च तक और 12वीं के एग्जाम 9 अप्रैल तक चलेंगे। 10वीं में 83 विषयों और 12वीं में 121 विषयों की परीक्षाएं होंगी।
10वीं के 26.5 लाख से अधिक और 12वीं के 19.8 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। बोर्ड के एग्जामिनेशन कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने कहा कि डेटशीट तैयार करते समय दोनों क्लास के स्टूडेंट्स के बीच आमतौर पर एक साथ चुने जाने वाले सब्जेक्ट्स की परीक्षाओं के बीच पर्याप्त अंतर रखा गया है। इसके अलावा 12वीं के स्टूडेंट्स की मुख्य प्रवेश परीक्षाओं के संभावित कार्यक्रम को भी ध्यान में रखा गया है, ताकि बोर्ड परीक्षाएं प्रवेश परीक्षाओं से पहले पूरी हो सकें।

सीबीएसई का कहना है कि पहले डेटशीट जारी होने से स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई और रिवीजन की बेहतर योजना बना सकेंगे। वहीं, परिवार और टीचर्स भी छुट्टियों, यात्रा और बाकी जरूरी काम का प्लान बना सकेंगे। स्कूलों को भी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों और बाकी क्लासेज की गतिविधियों को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। बोर्ड ने कहा कि शेड्यूल ऐसे तैयार किया गया है कि टीचर्स को लंबे समय तक अपने स्कूलों से दूर न रहना पड़े और बाकी क्लास की पढ़ाई प्रभावित न हो।

रेकमेंडेड खबरें