शो के दौरान प्रोजेक्टर रूम में आग, अफरातफरी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
greater noida west fire in projector room during film show panic among audience three shows halted
n NBT न्यूज, ग्रेनो वेस्ट

गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल में यूएस सिनेमा के ऑडी नंबर-10 में रामायण फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान गुरुवार को प्रोजेक्टर रूम से धुआं और आग लगने से अफरातफरी मच गई। फिल्म देखने के दौरान हॉल में धुआं फैलते ही दर्शकों बीच से छोड़कर भागने लगे। घटना की सूचना मिलने पर फायर डिपार्टमेंट और बिसरख पुलिस भी मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर सिनेमा के तीन ऑडिटोरियम में फिल्म को बीच में रोका गया। जांच के दौरान प्रोजेक्टर रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण धुआं उठने की बात सामने आई है।
बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक, गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल के यूएस सिनेमा में शाम के समय रामायण फिल्म स्क्रीन पर चल रही थी। यहां प्रोजेक्टर रूम में बिजली के तारों में खराबी के चलते शॉर्ट सर्किट हो गया। ऐसे में देखते ही देखते तार गर्म होने लगे और उनसे धुआं निकलने लगा। जिसके बाद अचानक रूम के अंदर आग लग गई।

रेकमेंडेड खबरें