वैभव गजब खेला

नवभारतटाइम्स.कॉम•
Navbharat Times
n कतर: दोहा में खेले जा रहे राइजिंग स्टार्स एशिया कप में मंगलवार को भारत के वैभव सूर्यवंशी पुराने रंग में दिखे। UAE के खिलाफ मैच में उन्होंने गजब की बैटिंग करते हुए लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज दोहरे शतक समेत कई रेकॉर्ड अपने नाम कर लिए। UAE ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट में 249 रन बनाए, लेकिन भारत ने वैभव की तूफानी पारी की बदौलत 14.2 ओवर में ही तीन विकेट पर 254 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वैभव को प्लेयर ऑफ दि मैच का खिताब भी मिला। (एजेंसियां)

रेकमेंडेड खबरें