भारत में रह रहीं बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने की योजना है। हसीना के प्रवक्ता सैयद मोजम्मिल अली ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बांग्लादेश सरकार से उनके लिए दिल्ली से वापसी को विमान की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।विधायक के काफिले से टक्कर, 4 घायल
चंदौली जिले में सोमवार रात शराब के नशे में धुत एक चालक ने तेज रफ्तार एसयूवी से बीजेपी विधायक सुशील सिंह के काफिले को टक्कर मार दी, जिससे चार लोग घायल हो गए और तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में विधायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त नहीं हुई।
कानपुर में तेंदुए का हमला, 9 घायल
कानपुर में मंगलवार दोपहर महाराजपुर के मदारपुर और करन खेड़ा गांवों के बीच खेतों में छिपे तेंदुए ने फूल तोड़ने गए नौ लोगों को घायल कर दिया। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। देर शाम तक वन विभाग और पुलिस की टीमें ग्रामीणों के साथ तेंदुए की तलाश में जुटी हुई थीं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बदरीनाथ: चढ़ावा चोरी में SIT रिपोर्ट
उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के आरोपों की SIT जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी गई है। इसमें चढ़ावे की गिनती से लेकर उसके प्रबंधन, सुरक्षा और बैंक खाते में जमा कराने तक में कई खामियों का उल्लेख है।