n भाषा, मेरठ : सेना के शिविर पर 'फिदायीन' (आत्मघाती) हमला करने की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने बुनियापाड़ा निवासी उजैद (22) को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि उजैद पाकिस्तान समर्थित ऑनलाइन कट्टरपंथी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। उसे कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त अभियान के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि उजैद जम्मू निवासी मोहम्मद साजिद के संपर्क में था। दोनों पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी के समर्थन वाले ऑनलाइन नेटवर्क का संचालन कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपित इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भारत विरोधी सामग्री देखता था।