जेनसेन की वापसी पर Nvidia में जश्न,हुआंग ने कहा अब बेहतर Ceo बनूंगा
जेनसेन की वापसी पर Nvidia में जश्न,हुआंग ने कहा- अब बेहतर CEO बनूंगा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n एएफपी, कैलिफॉर्निया (अमेरिका)
हमेशा काली लेदर जैकेट में नजर आने वाले दिग्गज चिप निर्माता कंपनी Nvidia के CEO जेनसेन हुआंग ( Jensen Huang ) सोमवार को उसके बिना दिखे। उनका अंदाज भले ही बदला हुआ था, लेकिन कर्मचारियों के बीच उनके लिए दीवानगी पहले जैसी ही दिखी। Nvidia में जेनसेन की वापसी का नजारा किसी सेलिब्रिटी के स्वागत से कम नहीं था। कर्मचारी खुशी से चिल्लाने लगे। पूरे ऑफिस में ‘जेनसेन-जेनसेन’ के नारे गूंजने लगे। इसी बीच एक महिला कर्मचारी तेजी से आगे बढ़ी। उसने हुआंग को गले लगा लिया।कर्मचारियों से मिले इस प्यार के बीच हुआंग ने अपनी गलतियां भी स्वीकार कीं। उन्होंने कहा, ‘मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मेरी वजह से आप लोगों को जिस दौर से गुजरना पड़ा, उसके लिए मुझे बेहद अफसोस है। मैंने कुछ बहुत बड़ी गलतियां की हैं।’ हुआंग जब ये बातें कह रहे थे, तब भी कर्मचारी जोर-जोर से उनका नाम पुकार रहे थे। हुआंग ने कर्मचारियों से एक वादा भी किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे दूसरा मौका देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। इस बार मैं पहले से बेहतर CEO बनूंगा।’