10 New E buses To Start Soon In Noida Routes Finalized
शहर में 10 नई ई बसों के रूट फाइनल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, नोएडा
जिले में इस समय 100 ई बसों का संचालन हो रहा है। जिनमें कि 50 बसों का संचालन नोएडा अथॉरिटी के बजट से किया जा रहा है। नोएडा अथॉरिटी अब जल्द ही इन 50 बसों की संख्या में 10 बसें और बढ़ाने जा रही है। अथॉरिटी को ये बसें टाटा कंपनी के सहयोग से मिलेंगी। पिछले दिनों अथॉरिटी ने टाटा कंपनी का 30 महीने का एग्रिमेंट और बढ़ा दिया है। इन बसों के लिए रूट भी फाइनल कर लिए गए हैं।ये नई बसें सेक्टर-137 से सेक्टर-12-22, बॉटनिकल गार्डन से एक मूर्ति, बॉटेनिकल गार्डन से मिर्जापुर कट और बॉटनिकल गार्डन से परीचौक के बीच चलेंगी। पहले रूट में सेक्टर-137 से 142, 96 में अथॉरिटी ऑफिस, सेक्टर-37, अट्टापीर, सेक्टर-27 स्टाफ कालोनी, डीएम चौराहा, सेक्टर-21ए मोदी मॉल, सेक्टर-10 लालबत्ती और चौड़ा मोड़ होते हुए सेक्टर-12-22 पहुंचेगी। वहीं वापसी में 12-22 से सेक्टर-10, सेक्टर-19 होते हुए वासपी करेगी। दूसरे रूट पर बस बॉटनिकल गार्डन से गोल्फ कोर्स, सिटी सेंटर और एक मूर्ति पहुंचेगी। तीसरे रूट पर बॉटेनिकल गार्डन से मिर्जापुर कट तक जाएगी। रास्ते में एडवांट, परी चौक, जीबीयू और गलगोटिया यूनिवर्सिटी पड़ेगी।