थोड़ा मुनाफा दे पहले फंसाया, फिर ठगे 57.34 लाख रुपये

नवभारतटाइम्स.कॉम•
rs 57 lakhs cheated in the name of investment first profit then trapped
n NBT न्यूज, पलवल

निवेश करने पर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक व्यक्ति से करीब साढ़े 57 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
गदपुरी थाना अंतर्गत रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बीती 18 अगस्त को उसे एक वॉट्सऐप लिंक और मैसेज मिला। लिंक ओपन करने पर बताया गया कि निवेश करने पर अधिक मुनाफा मिलेगा। उसने पहले कम राशि निवेश की तो उसे मुनाफा हुआ राशि निकाल ली। इसके बाद वह झांसे में आकर 57 लाख 34 हजार 93 रुपये जमा करवा दिए। इस राशि को निकाल का प्रयास किया तो रुपये नहीं निकले। वॉट्सऐप पर दिए गए नंबरों पर बात की तो 13 प्रतिशत के हिसाब से टैक्स जमा करवाने की बात कही। टैक्स जमा करवाने की बात सुनकर साइबर ठगी का अहसास हुआ और पुलिस को शिकायत दी। साइबर थाना पुलिस में कार्यरत एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

रेकमेंडेड खबरें