Life threatening Attack On Youth Outside Company Horrific Incident Due To Pressure To Leave Job
कंपनी के बाहर युवक पर जानलेवा हमला, जॉब छोड़ने का बना रहे दबाव
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, बल्लभगढ़
आईएमटी सेक्टर-69 स्थित एक कंपनी के बाहर रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी में साथ काम करने वाले दो युवकों ने 10-12 अन्य लड़कों को बुलाकर उस पर हमला किया। आरोपियों ने नुकीले हथियार से सिर पर वार किया और लात-घूंसों से भी मारपीट की। गंभीर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दौलताबाद निवासी दीशू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आईएमटी स्थित एक कंपनी में काम करता है। आरोप है कि कंपनी में काम करने वाले ध्रुव और रमन उससे रंजिश रखते थे और उसे नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहे थे। पीड़ित के मुताबिक 26 सितंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे गार्ड के जरिए उसे कंपनी से बाहर बुलाया गया। जैसे ही वह बाहर पहुंचा, वहां रमन और ध्रुव के साथ 10-12 युवक मौजूद थे। आरोप है कि सभी ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने नुकीले हथियार से उसके सिर पर वार किया। इसके बाद लात-घूंसों से भी उसकी पिटाई की गई। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। शोर-शराबा होने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।