सितंबर में आ चुके सोलर कनेक्शन के 1600 आवेदन

नवभारतटाइम्स.कॉम•
1600 solar connection applications in september solar energy trend growing in gurgaon
n NBT न्यूज, गुड़गांव : जिले में सोलर प्लांट लगाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। सितंबर में जिले के दोनों बिजली सर्किलों को मिलाकर करीब 1600 सोलर कनेक्शन के आवेदन आए हैं। DHBVN के अनुसार, मई तक शहर के दोनों बिजली सर्किलों में करीब 7,500 आवेदन आ चुके थे और इनमें 4,200 से अधिक सिस्टम एक्टिव या कनेक्ट किए जा चुके थे। अप्रैल से अगस्त तक पांच महीने में गुड़गांव में करीब 13 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे। वहीं, दक्षिण हरियाणा के स्तर पर 16 सितंबर तक एक लाख 845 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 61,813 सोलर कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। इन से करीब 221.9 मेगावाट क्षमता की बिजली उत्पादन व्यवस्था तैयार हुई है। बिजली निगम एसई श्यामबीर सैनी के अनुसार कोशिश है कि कनेक्शन की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाए।

रेकमेंडेड खबरें