ताला तोड़ गहने व नकदी ले गए चोर

नवभारतटाइम्स.कॉम•
ballabhgarh temple priests house burgled after breaking lock jewelry and cash stolen police investigating
n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : सेक्टर-11 स्थित एक मकान में किराए पर रहने वाले मंदिर के पुजारी के घर चोरों ने ताला तोड़कर चोरी कर ली। चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेत अन्य कीमती सामान ले गए। सेक्टर-8 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश निवासी राघवेंद्र शर्मा सेक्टर-11 स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर की शाम वह रोजाना की तरह मंदिर में पूजा कराने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद रात में जब वह वापस लौटे तो मकान का मुख्य दरवाजा देखा तो उसका ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाने पर सामान अस्त-व्यस्त मिला। जांच करने पर पता चला कि चोर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगालने और चोरों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

रेकमेंडेड खबरें