बंधवाड़ी टोल के पास बेसहारा पशुओं का डेरा

नवभारतटाइम्स.कॉम•
bandhwari toll near stray animals den a headache for drivers increased risk of accidents
n NBT न्यूज, गुड़गांव

फरीदाबाद रोड पर बंधवाड़ी टोल प्लाजा के आसपास बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह पशुओं के झुंड बैठे रहते हैं। कई बार पशु सड़क के बीचोंबीच बैठ जाते हैं, इससे हादसे का भी खतरा रहता है। फरीदाबाद रोड पर स्थित इस टोल से रोज बड़ी तादाद में वाहन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के अनुसार दिन के समय तो पशु दिख जाते हैं, लेकिन रात में स्थिति ज्यादा खतरनाक हो जाती है। सड़क के कुछ हिस्सों में पर्याप्त रोशनी न होने के कारण अंधेरे में बैठे पशु अचानक सामने आने पर दिखाई नहीं देते। इससे अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है और पीछे से आ रहे वाहनों के टकराने का खतरा भी बना रहता है। लोगों का कहना है कि सड़क जैसी व्यस्त जगह पर आवारा पशुओं का इस तरह जमावड़ा दुर्घटना को न्योता दे रहा है।

रेकमेंडेड खबरें