Bjp State President Pankaj Chaudhary To Visit Greater Noida For Discussion On Pm Modis Unheard Stories
PM मोदी से जुड़े अनसुने किस्सों पर कल होगी चर्चा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, ग्रेनो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़े अनसुने किस्सों और पहलुओं पर चर्चा के लिए 2 अक्टूबर को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ग्रेटर नोएडा आएंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को बीजेपी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जीएल बजाज कॉलेज के ऑडिटोरियम का जायजा लिया। इस दौरान मंच, बैठक व्यवस्था समेत कार्यक्रम से जुड़ी अन्य तैयारियों की समीक्षा की गई। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़े उन पहलुओं और प्रसंगों पर चर्चा की जाएगी, जिनके बारे में आम लोगों को कम जानकारी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के विभिन्न पहलुओं और उनके संघर्ष से जुड़े किस्सों पर चर्चा की जाएगी।