ओवरटेक करने पर कैब चालक को रॉड से पीटा

नवभारतटाइम्स.कॉम•
cab driver beaten with rod for overtaking ev car driver assaulted
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव

उद्याेग विहार एरिया के राम चौक पर मंगलवार देर शाम एक कैब चालक के ओवरटेक करने पर एक ईवी कार चालक ने गाड़ी रुकवा ली और उसके साथ मारपीट की। उसके सीने पर रॉड से हमला कर दिया। मामला बढ़ा और पुलिस तक पहुंचा, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
एक कैब चालक ने मंगलवार रात करीब नौ बजे राम चौक के निकट ओवरटेक किया तो ईवी कार चालक ने इसका विरोध किया। इसके बाद ईवी कार चालक ने कैब चालक को रुकवा लिया। गाड़ी से नीचे उतारकर उसके साथ मारपीट की। इस बारे में सोशल मीडिया पर विडियो आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। आरोपी ने चालक के साथ मारपीट करते हुए उसके सीने पर राॅड से हमला किया। इसके बाद कैब मालिक मौके पर आ गया। चालक राहुल ने इस बारे में उद्योग विहार थाने में शिकायत दी। आरोप है कि ईवी चालक ने उसकी कैब को भी नुकसान पहुंचाया। कैब मालिक शेखर पांडे ने नुकसान की भरपाई होने पर शिकायत वापस ले ली। इस दौरान काफी देर तक चौक के निकट हैवी ट्रैफिक रहा।

रेकमेंडेड खबरें