मूक-बधिर को पीट-पीटकर किया अधमरा, पड़ोसी ने बनाया विडियो

नवभारतटाइम्स.कॉम•
deaf mute beaten to near death neighbor made video police registered case
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : डबुआ थाना क्षेत्र स्थित शिडरी स्टील कॉरपोरेशन की छत पर बने कमरे में एक मूक-बधिर युवक पर उसके ही रूम पार्टनर द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया।

पीड़ित श्रीकिशुन (मूल निवासी आगरा) कंपनी में काम करता है। 20 सितंबर की रात करीब 10 बजे रूम पार्टनर नरेन्द्र उर्फ नीटू ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान पड़ोसी ने पूरी घटना का विडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर पुलिस को सौंप दिया। परिजनों का आरोप है कि हमले में कंपनी सुपरवाइजर व आरोपी का भाई प्रदीप भी शामिल था। मेडिकल में फ्रैक्चर समेत 7 चोटों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद डबुआ थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी पीएसआई निकेश कुमार ने बताया कि विडियो में लेकर फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

रेकमेंडेड खबरें