ड्रोन दीदी योजना का मिला लाभ, किया स्वरोजगार

नवभारतटाइम्स.कॉम•
drone didi yojana empowers laxmi with self employment farmers benefit from timely pesticide spraying
nNBT न्यूज, नूंह : केंद्र सरकार की ड्रोन दीदी योजना का लाभ उठा बसई खानजादा गांव की लक्ष्मी न केवल ड्रोन संचालन में दक्ष हुईं, बल्कि ड्रोन से किसानों के खेतों में कीटनाशक व उर्वरक का छिड़काव कर स्वरोजगार भी कर रही हैं। लक्ष्मी करीब नौ साल पहले हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बने स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। इसके बाद जनवरी 2024 में उन्हें ड्रोन दीदी योजना के तहत ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण मिला। इसके बाद उन्हें कृषि ड्रोन उपलब्ध कराया गया। लक्ष्मी ने बताया कि ड्रोन की मदद से वह आसपास के करीब 8 से 10 गांवों के किसानों के खेतों में कम समय में कीटनाशक एवं उर्वरक का छिड़काव कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले जिस कार्य को पूरा करने में 4 से 5 मजदूरों को पूरा दिन लग जाता था, वही काम अब ड्रोन की सहायता से करीब 30 से 40 मिनट में पूरा हो जाता है।

रेकमेंडेड खबरें