एक्साइज इंस्पेक्टर के पति की फैक्ट्री पर छापेमारी, चार क्विंटल गुटखा बरामद

नवभारतटाइम्स.कॉम•
excise inspectors husbands factory raided 4 quintal gutkha seized license expired
nNBT न्यूज, रेवाड़ी: सीएम फ्लाइंग ने बुधवार को रामगढ़ रोड स्थित एक फैक्ट्री में रेड की। जहां अवैध रूप से पान-मसाला, गुटखा, तम्बाकू और सुपारी बनाई जा रही थी। मौके से कुल 400 किलोग्राम माल बरामद किया गया। इस फैक्ट्री का संबंध एक एक्साइज इंस्पेक्टर के पति से बताया गया है। छापेमारी की कार्रवाई सीएम फ्लाइंग ने इंटेलिजेंस की सूचना पर की। टीम के मुताबिक, यह फैक्ट्री एक्साइज विभाग में कार्यरत एक इंस्पेक्टर के पति की बताई गई है। इसका रजिस्ट्रेशन नूंह में हुआ है लेकिन गलत तरीके से इसे रेवाड़ी में चलाया जा रहा था। बताया गया कि जिस समय रेड पड़ी, इसकी सूचना मिलते ही एक्साइज इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचीं लेकिन मीडिया को देखकर लौट गईं। अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री का लाइसेंस भी मई माह में एक्सपायर हो चुका है।

रेकमेंडेड खबरें