Gangrape In Moving Sleeper Bus Accuseds Dna Matches Victims Delhi Police Files Chargesheet
चलती स्लीपर बस में गैंगरेप के आरोपियों का DNA मैच
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, नोएडा
ग्रेटर नोएडा के परी चौक से दिल्ली के कश्मीरी गेट तक चलती स्लीपर बस में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में आरोपियों का डीएनए बस से लिए गए नमूनों से मैच हो गया है। दिल्ली पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ 398 पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी है। इससे ये जानकारी मिली है। मामले में 51 लोगों को गवाह बनाया गया है। चार्जशीट में कहा गया कि जांच में फरेंसिक एविडेंस को अहम आधार बनाया गया है। चार्जशीट में कहा गया है कि दोनों आरोपियों के डीएनए प्रोफाइल पीड़िता के कपड़ों और बस से बरामद किए गए जैविक सैंपल से मैच हुए हैं। पुलिस ने सीमन और बालों के सैंपल को फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) भेजा था। एफएसएल की रिपोर्ट को चार्जशीट के साथ अटैच किया गया है।वारदात 4 अगस्त की रात हुई थी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की रहने वाली नाबालिग नोएडा के सेक्टर-63 स्थित अपने रिश्तेदार के घर जाने की कोशिश कर रही थी। वह गलती से ग्रेटर नोएडा के परी चौक पहुंच गई। इस दौरान संबंधित खाली बस में उसे आरोपियों ने नोएडा छोड़ने के नाम पर बैठा लिया। आरोप है कि दोनों ने चलती बस में गैंगरेप किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज (पॉक्सो) एक्ट की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। गैंगरेप, किडनैपिंग, गलत तरीके से बंधक बनाने, कॉमन इंटेंशन के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत पेनिट्रेटिव सेक्सुअल असॉल्ट और एग्रेवेटेड पेनिट्रेटिव सेक्सुअल असॉल्ट से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।