रोड किनारे खड़े शख्स को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

नवभारतटाइम्स.कॉम•
hathin speeding tractor hits man standing on roadside in bahin youth seriously injured
n NBT न्यूज़, हथीन : बहीन में सड़क की साइड में खड़े एक शख्स को तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक वाहन को तेज रफ्तारी से लेकर फरार हो गया। दुर्घटना में आलीमेव निवासी रॉबिन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको इलाज के लिए नूंह नलहड़ स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बहीन पुलिस ने पीड़ित रॉबिन के भाई साकिर के बयान पर केस दर्ज कर ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी शमीम ने बताया कि सम्बन्धित ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर मिल गया है। इस आधार पर चालक का पता किया जा रहा है।

रेकमेंडेड खबरें