नूल्हड़ मेडिकल कॉलेज में 9 को लगेगा जॉब फेयर

नवभारतटाइम्स.कॉम•
job fair at nalhad medical college in nuh on october 9 youth to get better opportunities
n NBT न्यूज, नूंह : युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 9 अक्टूबर को नल्हड़ के राजकीय मेडिकल कॉलेज में रोजगार मेला लगेगा। आयोजन उपायुक्त अखिल पिलानी के निर्देशानुसार ADC ज्योति, नोडल अधिकारी की देखरेख में किया जाएगा। हरियाणा सरकार के युवा सशक्तीकरण व उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे। ITI नूंह के प्रिंसिपल सुधीर कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में जिले के सभी राजकीय व निजी ITI, पॉलिटेक्निक संस्थानों तथा अन्य उच्चतर शिक्षा एवं कौशल विकास संस्थानों की भागीदारी रहेगी। अलग-अलग कंपनियों की ओर से मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, लॉजिस्टिक्स, ITI ट्रेड्स, हेल्थकेयर सहित अन्य क्षेत्रों में योग्यता, तकनीकी दक्षता व कौशल के आधार पर चयन किया जाएगा।

रेकमेंडेड खबरें