Kr Mangalam University Students Made Aware Of Journalistic Responsibilities
पत्रकारिता की ज़िम्मेदारियों के बारे में छात्रों को बताया
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव : केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में ‘ राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका ’ विषय पर स्पेशल लेक्चर हुआ। स्कूल ऑफ इमर्जिंग मीडिया एंड क्रिएटर इकोनॉमी (MCMCE) की ओर से हुए इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार राजेश शांडिल्य और अधिवक्ता व जिला प्रचार प्रमुख, भोंडसी तरुण सिंह ने स्टूडेंट्स से बात कर पत्रकारिता की जिम्मेदारियों के बारे में बताया। कुलपति डॉ. अनिल कुमार सैनी ने कहा कि स्टूडेंट्स को व्यावहारिक ज्ञान देने के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी हैं। स्टूडेंट्स ने मीडिया, पत्रकारिता और सोशल मीडिया से जुड़े सवाल भी पूछे।