Nuh Employment Fair 394 Candidates Registered Over 100 Selected
नूंह में लगा रोजगार मेला, 394 अभ्यर्थी हुए पंजीकृत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नूंह : राजकीय कॉलेज सालाहेड़ी में बुधवार को रोजगार मेला लगा। आयोजन जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी व महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. गीतिका के निर्देशन व स्थानीय प्रशासन के तत्वावधान में हुआ। मेले में जिलेभर के कॉलेजों से 394 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। मेला प्रभारी सहायक प्रफेसर डॉ. रितेश कुमार ने बताया कि मेले में गुड़गांव व नूंह के आसपास के क्षेत्रों की 7 कंपनियों ने ऑनलाइन व 2 ने ऑफलाइन हिस्सा लिया। इनमें अनुदीप फाउंडेशन, यशस्वी ग्रुप, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, जेप्टो, प्रो-कनेक्ट, अलायंस एश्योरेंस और जया मोटर्स प्रमुख रहीं। 235 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए गए। 100 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया गया।