Old Gurgaon Metro Phase 2 New Corridor To Be Built From Sector 9 To Dlf Cyber City At A Cost Of 1642 Crore
ओल्ड गुड़गांव मेट्रो प्रॉजेक्ट के दूसरे चरण का रास्ता साफ
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव
ओल्ड गुड़गांव मेट्रो के दूसरे चरण के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। हरियाणा सरकार ने सेक्टर-9 से डीएलएफ साइबर सिटी तक प्रस्तावित करीब 15.3 किमी लंबे कॉरिडोर के टेंडर को मंजूरी दे दी है। GMRL के डायरेक्टर आर. सांगवा ने इसकी पुष्टि की है। जल्द ही इसका टेंडर जारी होगा। दूसरे चरण पर करीब 1642 करोड़ रुपये से अधिक लागत आने का अनुमान है। प्रॉजेक्ट के दूसरे चरण में सेक्टर-9 से आगे सेक्टर-7, सेक्टर-4, सेक्टर-5, रेलवे स्टेशन, अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23ए, सेक्टर-22, सेक्टर-21, उद्योग विहार फेज-1 होते हुए डीएलएफ साइबर सिटी तक मेट्रो कनेक्टविटी मिलेगी।