परीक्षा केंद्रों के आसपास नहीं हो सकेंगे फोटो स्टेट

नवभारतटाइम्स.कॉम•
photostat and cyber cafes closed within 500 meters of exam centers ban on carrying weapons
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : जिले में एक से 24 अक्टूबर तक सेकंडरी, सीनियर सेकंडरी और डीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं होंगी। सभी परीक्षाएं दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होंगी। एग्जाम में किसी तरह की गड़बड़ी और नकल न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्र ों के आसपास सख्ती बढ़ा दी है। परीक्षा के दौरान सेंटर के 500 मीटर दायरे में फोटोस्टेट और साइबर कैफे बंद रहेंगे। परीक्षा के दिन यह पाबंदी एग्जाम शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले लागू होगी और परीक्षा खत्म होने तक जारी रहेगी। जिला मजिस्ट्रेट उत्तम सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत इसके आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार परीक्षा केंद्र के 500 मीटर दायरे में हथियार लेकर जाने पर भी रोक रहेगी।

रेकमेंडेड खबरें