Successful Conclusion Of Rajbhasha Pakhwada At Esic Emphasis On Hindi Dialogue For Solutions
ESIC में हुआ राजभाषा पखवाड़े का समापन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : कर्मचारी राज्य बीमा निगम ( ESIC ) के उप क्षेत्रीय कार्यालय में राजभाषा पखवाड़े का समापन हुआ। अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए हिंदी आलेखन, राजभाषा ज्ञान और हिंदी वाक् प्रतियोगिताएं की गईं। बच्चों के लिए हिंदी शब्द लेखन प्रतियोगिता और हिंदी वर्णमाला की पुस्तकों का वितरण किया गया। बीमाकृत व्यक्तियों के साथ ‘ हिंदी संवाद से समाधान’ कार्यक्रम भी हुआ। क्षेत्रीय निदेशक हरिओम प्रकाश ने कहा कि सरल हिंदी जनसेवा और संवाद को प्रभावी बनाने का माध्यम है। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र दिए गए।