Wildlife Department Registers Case Against Unknown Persons For Making Video By Killing Snake
ओल्ड गुड़गांव मेट्रो कॉरिडोर के रास्ते में FOB की अड़चन बरकरार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नूंह: पिनगवां थाना क्षेत्र के गांव शाह चोखा में एक सांप को मारकर विडियो बनाने के मामले में वन्यजीव विभाग की टीम ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने विडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, वन्यजीव निरीक्षक फरीदाबाद राकेश कुमार को 29 सितंबर को सोशल मीडिया के माध्यम से एक विडियो मिला, जिसमें एक व्यक्ति डंडे से सांप को मार रहा है और दूसरा व्यक्ति कुल्हाड़ी लेकर खड़ा है। यह विडियो वरिष्ठ राजकीय विद्यालय ग्राम खोरी शाहचोखा थाना पिनगवां का बताया जा रहा है। वन्यजीव निरीक्षक ने पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है, क्योंकि सांप संरक्षित जीव है और उसे मारना गैर-कानूनी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि सांप एक संरक्षित जीव है, जो पर्यावरण को संतुलित करने और मानव श्रृंखला को जोड़ने में अहम भूमिका निभाता है, इसलिए इसे मारना अपराध है।