Youths Suspicious Death In Palwal Police Find Medicine Bottle And Injection At The Scene
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, पलवल : कैंप थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान श्याम नगर निवासी हर्ष के रूप में हुई है। मृतक का शव बुधवार सुबह अलावलपुर चौक के नजीद निजी अस्पताल के पास तख्त पर मिला। हर्ष मंगलवार शाम स्कूटी लेकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। मौके पर पहुंची पुलिस को हर्ष के शव के पास दवाई की एक बोतल और खाली इंजेक्शन भी मिला।
मृतक की बहन अंजली का कहना है कि वह मांदकौल के रहने वाले हैं। पिछले कुछ दिनों से श्याम नगर में रहती है। हर्ष और उसकी मां भी उसी के साथ श्याम नगर में रहती है। अंजली ने कैंप थाना पुलिस में शिकायत देकर शव का पोस्टमॉर्टम कराने और मौत के कारणों का जल्द पता लगाने की मांग की है। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि परिजनों को फिलहाल किसी व्यक्ति पर शक नहीं है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक एक्सपर्ट से भी मामले की जांच करवाई गई है।