यूनिवर्सिटी से लौट रहे दो भाइयों पर हमला

नवभारतटाइम्स.कॉम•
attack on brothers returning from university on yamuna expressway with axes and sticks car vandalized
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा

नोएडा इंटरनैशनल यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम से लौट रहे फरीदाबाद निवासी दो भाइयों पर यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला किया गया। दोनों भाइयों ने कार से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपियों ने उनकी कार में तोड़फोड़ की। पीड़ित की शिकायत पर दनकौर पुलिस ने रविवार को तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरीदाबाद निवासी नईम ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात वह अपने भाई मोहिन के साथ दनकौर स्थित यूनिवर्सिटी में पंजाबी गायक के लाइव कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। देर रात घर लौटते समय कार सवार तीन लोगों ने सर्विस रोड पर उनकी गाड़ी रोक ली और कुल्हाड़ी व डंडों से हमला कर दिया। दोनों भाइयों के कार से उतरकर भागने के बाद आरोपियों ने शीशे समेत गाड़ी के अन्य हिस्से तोड़ दिए। पीड़ितों ने दनकौर कोतवाली में शिकायत दी। पुलिस ने हरियाणा के छायसा निवासी अनुज, विनय और तुषार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में हमले की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है।

रेकमेंडेड खबरें