टाटा यूरेका पार्क के गेट पर भिड़े डिलिवरी राइडर, विडियो वायरल

Contributed by: pravesh.singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•
bloody clash between delivery riders at tata eureka park video goes viral
n NBT रिपोर्ट, नोएडा

नोएडा के सेक्टर-150 स्थित टाटा यूरेका पार्क सोसायटी के गेट पर डिलिवरी राइडरों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। ऑर्डर ले जाने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद सोसायटी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को स्विगी समेत अन्य कंपनियों के कुछ डिलिवरी राइडर सोसायटी के गेट पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई। गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। घटना के बाद निवासियों ने गेट पर डिलिवरी राइडरों का जमावड़ा रोकने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। वहीं, नोएडा पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार रात की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले राइडरों को हिरासत में लिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सभी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई है। मामला राइडरों के आपसी विवाद से जुड़ा था।

रेकमेंडेड खबरें