Navratri Stampede When Will Deadly Negligence Stop
भगदड़ कब रुकेगी?
नवभारतटाइम्स.कॉम•
नवरात्रि में मंदिरों और धार्मिक आयोजनों में भगदड़ की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबर दुखद है। ग्वालियर के शीतला माता मंदिर में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 15 श्रद्धालुओं की मौत और 26 लोग घायल हो गए। ऐसी घटनाओं के बावजूद न आयोजक सबक लेते हैं, न श्रद्धालु। भारी भीड़ में व्यवस्था बनाए रखना आयोजकों के साथ लोगों की भी जिम्मेदारी है। अनुशासन, धैर्य और सावधानी से ऐसी त्रासदियां रोकी जा सकती हैं। आखिर कब तक लापरवाही की कीमत लोगों को जान देकर चुकानी पड़ेगी? इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए।