छात्रावास न मिलने पर किया हवन

नवभारतटाइम्स.कॉम•
students protest with havan pujan over hostel allotment in lucknow university
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रावास आवंटन में अनियमितताओं के आरोप में छात्रों की ओर से सोमवार को भी धरना प्रदर्शन किया गया। महानवमी पर प्रदर्शनकारी छात्रों ने हवन-पूजन कर कुलपति, छात्र कल्याण अधिष्ठाता और चीफ प्रोवोस्ट का सैद्धांतिक विरोध किया। छात्रों का आरोप है कि अच्छी मेरिट और अंक होने के बावजूद उन्हें छात्रावास आवंटित नहीं किया जा रहा है। रिक्त सीटों के आवंटन का आधार सार्वजनिक करने की मांग पर भी प्रशासन की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। छात्रों ने राज्यपाल से शिकायत कर आवंटन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

रेकमेंडेड खबरें