Grp On Alert At Gurgaon Railway Station In View Of Dussehra Security Arrangements Increased
अलर्ट मोड पर GRP, रेलवे स्टेशन पर की गई चेकिंग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव: दशहरे के मद्देनजर गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जीआरपी थाना पुलिस अलर्ट मोड पर है। सोमवार को स्टेशन परिसर और प्लैटफॉर्म पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों के सामान की जांच के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस सामान पर विशेष नजर रखी जा रही है। GRP थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमारने बताया कि दशहरे को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिसकर्मियों को नियमित चेकिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।