कार्टरपुरी में 3 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोज़र

नवभारतटाइम्स.कॉम•
bulldozer runs over illegal colonies in carterpuri 3 property dealer offices 10 under construction structures demolished
NBT न्यूज़, गुड़गांव

अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करते हुए जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने सोमवार को कार्टरपुरी गांव के इलाके में तीन अनधिकृत कॉलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान तीन प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय, 10 निर्माणाधीन ढांचे और मकानों की 48 डीपीसी तोड़ दी गई। इसके अलावा कॉलोनियों में बनाई गई कच्ची सड़कों के पूरे नेटवर्क को भी ध्वस्त कर दिया गया। अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पालम विहार थाना पुलिस का सहयोग लिया गया। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों में निर्माण और सड़क संबंधी गतिविधियों को हटाया। कार्रवाई के दौरान उन स्थानों को निशाना बनाया गया, जहां प्लॉट काटकर निर्माण की तैयारी की जा रही थी। निर्माणाधीन ढांचों और डीपीसी को तोड़ने के साथ ही प्रॉपर्टी डीलरों के कार्यालय भी ध्वस्त किए गए। कच्ची सड़कों को हटाने का उद्देश्य कॉलोनियों में विकसित किए जा रहे अनधिकृत रास्तों को समाप्त करना रहा।
अधिकारियों के अनुसार अवैध कॉलोनियों में बिना जरूरी अनुमति के प्लॉटिंग और निर्माण होने से लोगों को भविष्य में सड़क, सीवर, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल, कार्टरपुरी गांव के राजस्व क्षेत्र में तीन कॉलोनियों के खिलाफ चलाए गए इस अभियान में कुल 3 कार्यालय, 10 निर्माणाधीन ढांचे, 48 डीपीसी और कच्ची सड़कों का नेटवर्क हटाया गया।

रेकमेंडेड खबरें