Cm Yogis Appeal Keep Safety In Mind During Festival Joy Message Of Freedom From Vices On Vijaya Dashami
सीएम की अपील-पर्वों के उत्साहपूर्ण माहौल में सुरक्षा की अनदेखी न हो
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज़, गोरखपुर : सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की पावन महानवमी और मंगलवार को मनाए जाने वाले विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए अपील की कि पर्वों के उत्साहपूर्ण माहौल में सुरक्षा की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों का आह्वान किया कि सौहार्दपूर्ण माहौल में उत्साह और उमंग संग त्योहार मनाएं लेकिन साथ में सुरक्षा और अनुशासन का जरूर ध्यान रखा जाए।
सीएम योगी ने सोमवार को मीडियाकर्मियों से बात की। कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें सभी प्रकार के विकारों से मुक्त होने का भी संदेश देता है।