Dhankhars Jibe At Hooda Deepender Is Unable To Come Out Of The Past
अतीत से बाहर नहीं आ पा रहे हुड्डा : धनखड़
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, झज्जर : बीजेपी नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा की ओर से हुड्डा शासनकाल की खेल नीति लागू करने की मांग पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा अभी तक अतीत से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें सम्मान देने के लिए लगातार काम कर रही है। एशियन गेम्स में पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सम्मानित करेंगे। धनखड़ सोमवार को झज्जर में मां दुर्गा की शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे। कहा कि पहले खिलाड़ियों को इस तरह का सम्मान नहीं मिलता था। मां दुर्गा की शोभायात्रा के दौरान ओमप्रकाश धनखड़ ने सभी को महापर्व की शुभकामनाएं दीं। भाजपा की जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला परिषद के अध्यक्ष कप्तान बिरधाना, मनीष बंसल भी मौजूद थे।