Gurgaon Metro Depot Tender Delayed Project Could Be In Jeopardy
मंज़ूरी के इंतज़ार में अटका मेट्रो डिपो का टेंडर, डिले हो सकता है प्रॉजेक्ट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-33: ओल्ड गुड़गांव मेट्रो प्रॉजेक्ट के तहत सेक्टर-33 में बनने वाले डिपो का टेंडर अब मंजूरी के इंतजार में अटक गया है। करीब 409 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस डिपो के लिए कंपनियों की टेक्निकल बिड का इवैल्यूएशन पूरा हो चुका है, लेकिन फाइल अभी तक गुड़गांव मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) के एमडी कार्यालय से मंजूर नहीं हुई है। इसके चलते फाइनैंशल बिड खोलने और निर्माण का काम अलॉट करने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। टेंडर में हो रही देरी का असर मेट्रो प्रॉजेक्ट की टाइमलाइन पर भी पड़ने की आशंका है।
डिपो निर्माण के लिए आई टेक्निकल बिड की जांच के बाद तय मानकों को पूरा करने वाली कंपनियों की रिपोर्ट तैयार कर अंतिम मंजूरी के लिए एमडी कार्यालय भेजी गई थी। मंजूरी के बाद फाइनैंशल बिड खोली जाएगी। सबसे कम बोली लगाने वाली योग्य कंपनी को निर्माण का काम अलॉट किया जाएगा।