In Land Dispute Uncles Son Had Given Contract For Womans Murder Police Detained Main Accused
ज़मीन के विवाद में ताऊ के बेटे ने दी थी महिला की हत्या की सुपारी!
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
दौलाह गांव में टीचर प्रशांत की पत्नी नीतू की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी संदीप को डिटेन किया है। संदीप, प्रशांत के ताऊ का बेटा और पूर्व सैनिक है। आरोप है कि उसने जमीन के विवाद को लेकर उत्तराखंड के रुड़की निवासी दो लोगों को नीतू की हत्या की सुपारी दी थी। संदीप ही दोनों आरोपियों को प्रशांत के घर तक लेकर आया था। पुलिस मंगलवार को इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।बताया जा रहा है कि मृतका नीतू के पति प्रशांत के पास 6 कनाल जमीन है, जिसे संदीप बिकवाना चाहता था। संदीप ने जमीन का किसी अन्य व्यक्ति के साथ एग्रीमेंट भी कर दिया था, लेकिन नीतू ने जमीन बेचने से इनकार करते हुए एग्रीमेंट के 20 लाख रुपये वापस करवा दिए थे। इसी बात को लेकर संदीप उससे रंजिश रखने लगा था। आप है कि कुछ महीने पहले संदीप और उसके परिवार के सदस्यों ने नीतू के साथ मारपीट भी की थी। आरोप है संदीप ने हत्यारोपियों को भगाने और उनकी पहचान छिपाने के लिए उनकी जैकेट बदलकर खुद पहन ली थी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि नीतू हत्याकांड में फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।