25 Drivers Fined For Taking Fuel Without Pucc Strict Action By Transport Department
बिना PUCC के फ्यूल लेने पहुंचे 25 चालकों के चालान
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव
बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUCC) के पेट्रोल-डीजल लेने पहुंचने वाले वाहन चालकों पर परिवहन विभाग की टीमों ने कार्रवाई की। सोमवार को जिले में चलाए गए अभियान के दौरान ऐसे 25 वाहन चालकों के चालान किए गए। टीमों ने पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर संचालकों को निर्देश दिए कि बिना वैध PUCC वाले वाहनों को ईंधन न दें। यह कार्रवाई जिला परिवहन अधिकारी संजीव सिंगला और जिला खाद्य नियंत्रक केके गोयल ने निर्देश पर की गई। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के मद्देनजर की जा रही यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।सरकार के निर्देशों के तहत परिवहन विभाग की टीमों ने सेामवार को पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान पेट्रोल पंप संचालकों से स्पष्ट कहा गया कि जिन वाहनों के पास PUCC नहीं है या जिनके प्रमाणपत्र की वैधता समाप्त हो चुकी है, उन्हें पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाए। खाद्य आपूर्ति व उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से भी पेट्रोल पंपों पर सरकारी दिशा-निर्देशों के पालन कराने को लेकर सख्ती बरती जा रही है।
एयर फोर्स स्टेशन राजीव चौक के पास स्थित भारत पेट्रोलियम, सेक्टर-31 भारत पेट्रोलियम, सिग्नेचर टावर के स्थित इंडियन ऑयल और सेक्टर-32 के एचपी पेट्रोल पंप पर जांच और कार्रवाई की गई। 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुरानी गाड़ियों पर भी नजर रखी जा रही है।