Gurugram Youth Held Hostage Beaten Rs 50000 Transferred From Account
युवक को बंधक बनाकर "50 हज़ार ट्रांसफर कराए
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: सेक्टर-28 में तीन युवकों पर एक व्यक्ति को जबरन बंधक बनाकर मारपीट करने, मोबाइल फोन छीनने और बैंक खाते से 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराने का आरोप लगा है। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लुधियाना निवासी विनीत ख्यालिया ने पुलिस को बताया कि वह गुड़गांव के सेक्टर-28 में रहते हैं। 9 अक्टूबर को एक पीजी के पास तीन परिचित युवकों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट कर बंधक बना लिया। आरोप है कि युवकों ने दबाव बनाकर उनके खाते से अपने खातों में 50 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद मोबाइल फोन छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता से मिले मोबाइल नंबरों से आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।