साल में दो बार तय होंगे पार्सल रेट

नवभारतटाइम्स.कॉम•
big decision by india post parcel rates to be decided twice a year preparing to attract e commerce companies
nNBT न्यूज, लखनऊ : प्राइवेट कोरियर कंपनियों के दबदबे को तोड़ने के लिए भारतीय डाक विभाग ने रणनीति तैयार की है। विभाग अब साल में दो बार फरवरी और सितंबर में मेल और पार्सल डिलीवरी की दरों की समीक्षा कर नए रेट तय करेगा। बाजार के उतार-चढ़ाव, ईंधन की कीमतों और लागत को देखते हुए दरों का अंतिम फैसला पोस्टल डायरेक्टरेट करेगा।

पीएमजी (बिजनेस डेवलपमेंट) अशोक यादव के अनुसार, इसका मुख्य मकसद ई-कॉमर्स और कॉर्पोरेट कंपनियों को अपने पाले में लाना है। डाक विभाग ने नियमों में भी फेरबदल किया है।

रेकमेंडेड खबरें