रुपये लेकर मरीज़ को नहीं दी रसीद, कर्मचारी सस्पेंड

नवभारतटाइम्स.कॉम•
रुपये लेकर मरीज़ को नहीं दी रसीद, कर्मचारी सस्पेंड
nNBT न्यूज, राजाजीपुरम

राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मीबाई (आरएलबी) संयुक्त चिकित्सालय में सोमवार को महानिदेशक (डीजी) स्वास्थ्य डॉ. पवन अरुण निरीक्षण करने पहुंचे। अस्पताल में 108 ऐंबुलेंस की बदहाल व्यवस्था देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित एजेंसी में शिकायत दर्ज करवाने के निर्देश दिए। ऑर्थोपेडिक विभाग के प्लास्टर कक्ष में मरीज से रुपये लेकर रसीद न देने पर उन्होंने आउटसोर्स्ड कर्मचारी को निलंबित करने का आदेश दिया।
डीजी ने ऑर्थोपेडिक विभाग के प्लास्टर कक्ष में संजयनगर निवासी मरीज अनीसा मतीन से उन्होंने उपचार की जानकारी ली। अनीसा ने आरोप लगाया कि प्लास्टर बांधने के नाम पर उनसे रुपये लिए गए, लेकिन रसीद नहीं दी गई। इस पर डीजी ने सख्त रुख अपनाते हुए आउटसोर्सिंग कर्मचारी गंगासागर को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। इसके बाद ऐंबुलेंस के निरीक्षण में सीटों के कवर फटे मिले, एसी और पंखा बंद पड़े थे और ETM (इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशन) बिना निर्धारित यूनिफॉर्म के मौजूद था। इस पर डीजी ने संचालन एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा। अस्पताल अधीक्षक डॉ. शशांक कुमार ने बताया कि डीजी के निर्देश पर गंगासागर को निलंबित कर दिया गया है।

रेकमेंडेड खबरें