Aktu To Give New Flight To Ai Startups Establishment Of Ai Center Of Excellence
AKTU में अब ज़मीन पर उतरेंगे AI स्टार्टअप्स
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) अब आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) आधारित स्टार्टअप्स को सीधे जमीन पर उतारेगा। इसके लिए विश्वविद्यालय परिसर में 'एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' स्थापित किया जा रहा है, जिसे भारत सरकार के इंडिया एआई मिशन के तहत मंजूरी मिली है।इस सेंटर का मकसद छात्रों के इनोवेटिव आइडिया को व्यावहारिक प्रॉडक्ट में बदलकर उसका व्यावसायीकरण करना है। एकेटीयू से संबद्ध प्रदेश के 750 से अधिक कॉलेजों के 3 लाख से ज्यादा छात्रों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। एकेटीयू के असोसिएट डीन (इनोवेशन) डॉ. अनुज कुमार शर्मा के अनुसार, अत्याधुनिक कंप्यूटिंग सुविधाओं से युक्त यह सेंटर शिक्षकों, छात्रों और नवोदित उद्यमियों के शोध व नवाचार को बाजार तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगा।