No Fear Of Death I Will Return To Bangladesh Sheikh Hasina
मौत का डर नहीं, बांग्लादेश लौटूंगी: शेख हसीना
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n एपी, वॉशिंगटन: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने खतरों की परवाह क िए बगैर वापस अपने देश लौटने की इच्छा जताई। उन्होंने क हा कि जब उनके समर्थक और आम बांग्लादेशी लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, तब वह देश से दूर नहीं रह सकतीं। वॉशिंगटन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को वर्चुअल तरीके से संबोधित करते हुए हसीना ने कहा कि वापसी से जुड़े खतरे उन्हें रोक नहीं सकते।
शेख हसीना ने कहा कि वह हर हाल में अपने देश वापस लौटना चाहती हैं, भले ही वहां पहुंचने पर उन्हें गिरफ्तार किया जाए, यातना दी जाए या उनकी जान को खतरा हो। उन्होंने कहा, ‘वापसी कितनी भी जोखिम भरी क्यों न हो, मुझे परवाह नहीं है। मुझे वापस जाना ही होगा।’ अगस्त 2024 में उनकी सरकार गिरने के बाद उन्हें बांग्लादेश छोड़ना पड़ा था। सत्ता से हटाए जाने के बाद से भारत में रह रहीं हसीना ने भारत सरकार और जनता का धन्यवाद भी किया।