जमीन में दबा धन पाने के लिए भतीजे की ली जान, गिरफ्तार

Contributed by: cbi ने की कार्रवाई|नवभारतटाइम्स.कॉम•
uncle murders nephew for buried treasure cbi arrests accused
nNBT न्यूज, होडल

गांव सराय में जमीन में गड़ा धन निकालने के लालच में आठ वर्षीय मासूम रिजवान की हत्या के मामले में सीबीआई ने उसके ताऊ मोहम्मद तौफीक को गिरफ्तार किया है। मृतक के पिता मुस्ताक ने अपने सगे बड़े भाई तौफीक पर आरोप लगाए कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पैतृक जमीन में गड़े धन को पाने के लिए अंधविश्वास में बेटे की हत्या कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना के बाद मामले के अन्य आरोपी भूमिगत हो गए हैं। हालांकि, इस मामले में मुंडकटी थाना प्रभारी कैलाश भड़ाना ने बताया कि सीबीआई की टीम जांच के लिए गांव में आई थी और आरोपी को लेकर गई थी।
शाम के समय अकेले ही निकला था मासूम

मुंडकटी थाना क्षेत्र के गांव सराय निवासी मुस्ताक का आठ वर्षीय बेटा रिजवान 23 दिसंबर 2021 की शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव की मस्जिद में गया था। इसके बाद वह लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन 24 दिसंबर को मुस्ताक ने मुंडकटी थाना पुलिस में बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

रेकमेंडेड खबरें