यूथ फेस्टिवल से कई भाषाओं और बोलियों से छात्रों को जोड़ने का प्रयास

नवभारतटाइम्स.कॉम•
youth festival mdu connects students through a confluence of languages and dialects
nNBT न्यूज, फरीदाबाद

महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के यूथ वेलफेयर डिपार्टमेंट की तरफ से आयोजित कराए जाने वाले यूथ फेस्टिवल छात्रों को प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए मंच तो देता ही है, साथ ही यह फेस्टिवल कई भाषाओं व बोलियों से भी छात्रों को जोड़ने का काम करता है। यूनिवर्सिटी ने यूथ फेस्टिवल के माध्यम से संस्कृत भाषा को अभी तक जीवित रखा हुआ है और इस भाषा में कई तरह की प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं, जिनमें संस्कृत नाटक मुख्य होता है। फरीदाबाद में कॉलेजों के छात्र फेस्टिवल के लिए संस्कृत भाषा में नाटक तैयार कर रहे हैं। इसके साथ ही कई दूसरी भाषा व बोलियों में भी प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं।

एमडी यूनिवर्सिटी का यूथ वेलफेयर डिपार्टमेंट पहले जोनल लेवल पर यूथ फेस्टिवल करता है और फिर इंटर जोनल लेवल पर प्रतियोगिताएं होती हैं। इंटर जोनल में जीतने वाली टीमें असोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) की तरफ से आयोजित कराए जाने वाले इंटर यूनिवर्सिटी फेस्टिवल में एमडी यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करती हैं। एआईयू की तरफ से 28 इवेंट्स में प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं, लेकिन एमडी यूनिवर्सिटी अपने जोनल व इंटर जोनल स्तर पर 45 से अधिक इवेंट्स में प्रतियोगिताएं कराती है। यूनिवर्सिटी के यूथ वेलफेयर डिपार्टमेंट ने फेस्टिवल के इवेंट्स को इस तरह के डिजाइन किए है कि इससे छात्रों का हिंदी भाषा के साथ ही इंग्लिश भाषा, हरियाणवी बोली, पंजाबी, उर्दू व संस्कृत भाषा को समझने का मौका मिलता है।

हिंदी में तो अधिकतर इवेंट होते ही हैं। इसके साथ ही इंग्लिश डिबेट, वेस्टर्न सॉन्ग, इंग्लिश स्पीच व कविता पाठ होती है। हरियाणवी बोली में स्किट, कविता पाठ, लोक गीत की प्रतियोगिताएं होते हैं। वहीं, उर्दू व पंजाबी में कविता पाठ इवेंट भी फेस्टिवल होता है। इसके साथ ही फेस्टिवल के माध्यम से संस्कृत भाषा को भी जीवित रखने का प्रयास किए जा रहा हैं। यूथ फेस्टिवल में संस्कृत नाटक इवेंट होता है, जिसमें छात्रों को सभी डायलॉग संस्कृत में ही बोलने पड़ते हैं। इसमें पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले टीमों को पुरस्कार दिया जाता है। साथ ही बेस्ट एक्टर व बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार भी दिया जाता है। इसके अलावा संस्कृत श्लोकोच्चारण व संस्कृत भाषण का इवेंट भी फेस्टिवल में होता है। एमडी यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर यूथ वेलफेयर डॉ प्रताप राठी ने बताया कि फेस्टिवल के इवेंट़्स में विविधता रखी गई है। एआईयू की तरफ से तय किए गए इवेंट्स से अलग भी हम काफी इवेंट्स कराते हैं, जिनमें छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले। साथ ही अपनी पुरानी सभ्यता व संस्कृति को समझने का अवसर मिले। इसलिए हम अभी भी संस्कृत भाषा में इवेंट्स कराते हैं। इसके अलावा कई अन्य भाषा व बोलियों में भी इवेंट होते हैं।

रेकमेंडेड खबरें