‘25 रुपये बढ़ोतरी किसानों से मजाक’

नवभारतटाइम्स.कॉम•
25 rupee msp hike a joke on farmers jjp
n NBT न्यूज, रेवाड़ी: जेजेपी की जिला इकाई ने बुधवार को जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष अभिमन्यु राव की अध्यक्षता में केंद्र सरकार की ओर से गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने को किसानों के साथ एक मजाक बताया। उन्होंने कहा कि खाद, बीज, डीजल और मजदूरी की लागत लगातार बढ़ रही है, ऐसे में सरकार को किसानों की आर्थिक स्थिति को समझते हुए इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।

रेकमेंडेड खबरें