Bloody Conflict In Land Division Dispute Sticks And Clubs Used 4 Injured Police Investigating
प्रॉपर्टी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 4 घायल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, ग्रेनो
दनकौर कोतवाली क्षेत्र के अच्छेजा बुजुर्ग गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें करीब 4 लोग घायल हो गए। घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों पक्षों ने बुधवार को एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को शिकायत की है।अनीता का आरोप है कि जमीन बंटवारे को लेकर परिवार के ही इंद्रपाल से मंगलवार को विवाद हो गया। इस दौरान इंद्रपाल ने उनके और परिवार के एक अन्य सदस्य से मारपीट की, जिसमें दोनों घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के इंद्रपाल का आरोप है कि अनीता और उसके पति ने उनके और उनकी पत्नी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इस दौरान इंद्रपाल के सिर में गंभीर चोट आई और उनका एक दांत भी टूट गया। दोनों पक्षों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। दनकौर पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।