कंट्रोल रूम, प्राइवेट ठेकेदारों की टीमें तैयार

नवभारतटाइम्स.कॉम•
electricity employees strike control room and private contractors teams ready administration on alert
n NBT न्यूज, चंडीगढ़

गुड़गांव और नूंह में निजी कंपनी को बिजली आपूर्ति का लाइसेंस मिलने के मामले में मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बिजली कर्मचारी तीन दिन की हड़ताल पर हैं। ऐसे में हालात संभालने के लिए प्रशासन ने तैयारी भी की है। अलग-अलग विभागों में कार्यरत टेक्निकल स्टाफ, उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों, पॉलिटेक्निक कॉलेजों और आईटीआई में कोर्स करने वाले अंतिम वर्ष के स्टूडेंट्स की सेवाएं लेने की प्लानिंग है। सभी जिलों में कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। प्राइवेट ठेकेदारों को भी काम पर लगाया जाएगा।
हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से बुलाई गई हड़ताल से निपटने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को प्रशासनिक सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की। सभी जिलों के उपायुक्त ऑनलाइन जुड़े। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि उपायुक्त अपने जिले में हॉटलाइन नंबर के माध्यम से मुख्यालय से संपर्क बनाए रखें और जनता की शिकायत सुनने के लिए अलग से कंट्रोल रूम के नंबर भी सार्वजनिक किए जाएं।

रेकमेंडेड खबरें